09 February 2021 11:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रांगड़ी चौक में व्यापारी से छीना झपटी करने वाले बदमाश को अब कोतवाली पुलिस ने प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी 20 वर्षीय विक्रम विश्नोई पुत्र बजरंग लाल निवासी नत्थूसर बास को हाल ही में नयाशहर पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसे पेश कर जेल भिजवाया गया था। इसी आरोपी ने फड़बाजार में दुकान करने वाले नर्सिंग दास अग्रवाल से उस समय थैला छीन लिया जब वह दुकान बंद कर वाया रांगड़ी चौक घर जा रहा था। थैले में चालीस हजार रुपए, दवाईयां व कागजात थे। थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि आरोपी से छीनी गई चीजें बरामद कर ली गई है। मामले की जांच एएसआई किशनाराम विश्नोई कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM