02 December 2020 10:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र के स्वरूपदेसर में स्कूटी चालक डंपर चालक की चपेट में आ गया। डंपर ने स्कूटी चालक के दोनों पैर कुचल दिए। सीमा भ्रम की वजह से सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस की एचसी सहीराम मय टीम मौके पर पहुंची। सहीराम के अनुसार स्कूटी चालक पदमाराम पुत्र रेवंत राम सोनी के दोनों पैर कुचले गये थे। सोनी को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर भिजवा दिया गया। वहीं नाल पुलिस के आने पर मामला उनके सुपुर्द कर दिया गया। नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि घायल के एक पैर में फ्रैक्चर आया है। वहीं चोटें हैं। मुकदमा दर्ज करवाने पर डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
RELATED ARTICLES
31 December 2021 01:15 PM