12 April 2021 10:48 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। फलौदी जेल से एक साथ भागे 16 बंदियों में से एक को बीकानेर की बज्जू पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी का नाम मोहनलाल विश्नोई पुत्र बगडुराम बताया जा रहा है। बज्जू थानाधिकारी नरेश निर्वाण ने बताया कि अल सुबह मिली सूचना पर हिराय की ढ़ाणी में दबिश दी गई। जहां से आरोपी को दबोच लिया गया। मोहनलाल को बरौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
बता दें कि मोहनलाल बाप थाना क्षेत्र के खिदरत का रहने वाला है। वह एनडीपीएस एक्ट (मादक पदार्थों की तस्करी) में सजा काट रहा था।
RELATED ARTICLES
14 May 2020 02:03 PM