08 July 2021 10:31 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दहेज प्रताड़ना के एक मामले में आरोपी पति की गिरफ्तारी के बावजूद रिकवरी ना करने का मामला सामने आया है। मामला बीकानेर महिला थाना से जुड़ा है। परिवादिया ने डीडवाना निवासी हेमंत सैनी व सास, ससुर, देवर तथा ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपी पति हेमंत को गिरफ्तार किया। रिमांड पर भी लिया। मगर रिकवरी पूरी नहीं की। परिवादिया का कहना है कि वह डेढ़ साल ससुराल रही थी। इसके बाद करीब दो साल से पीहर ही रह रही है। इन दो सालों में आरोपी ने उसका स्त्री धन बैंक में गिरवीं रख दिया। स्त्री धन गिरवीं रखे होने की जानकारी पुलिस से मिली है। पुलिस ने बैंक में रखा स्त्री धन रिकवर नहीं किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने परिवादिया की सहमति के बिना ही स्त्री धन गिरवीं रख दिया। पुलिस ने भी जरूरी कार्यवाही नहीं की है। अब परिवादिया ने राजस्थान पुलिस महानिदेशक से जांच बदलने सहित लोन एग्रीमेंट व संबंधित दस्तावेज रिकॉर्ड में लेकर अनुसंधान करवाने की गुहार लगाई है। उसने राज्य मानवाधिकार आयोग व महिला आयोग राजस्थान को भी शिकायत की है।
वहीं मामले की जांच कर रहे थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार प्रजापत ने बताया कि बैंक में गिरवीं रखे स्त्री धन के अतिरिक्त अधिकतम बरामदगी कर ली गई। आरोपी के पास पैसे नहीं है और पैसे के बिना बैंक में गिरवीं रखा गहना मुक्त नहीं करवाया जा सकता। आरोपी ने स्टांप पर लिखकर देने पर सहमति जताई, लेकिन परिवादिया ने चैक की डिमांड की। दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनीं।
RELATED ARTICLES
04 February 2026 04:59 PM
17 November 2021 11:56 AM
