28 April 2020 08:10 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर जिले के एक युवा ने कोरोना वैक्सीन के परीक्षण हेतु अपना शरीर देने की इच्छा जताई है। गुजरात रहने वाले श्रीडूंगरगढ़ निवासी मोहित सोनी लावट ने गुजरात के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना की वैक्सीन के परीक्षण के लिए मानव शरीर की जरूरत होगी। ऐसे में अगर गुजरात में वैक्सीन तैयार होती है तो वह अपना शरीर देने की सहमति देते हैं। सोनी ने कहा है कि पूरी दुनिया के लिए वैक्सीन वरदान बनेंगी, ऐसे में अगर उनका शरीर कहीं माध्यम बनता है तो यह उनका परम सौभाग्य है। सोनी ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है वे उनको यह अवसर प्रदान करें। सोनी ने यह पत्र मुख्यमंत्री को ट्वीट व इमेल किया है। देखें -

RELATED ARTICLES
05 October 2024 06:57 PM