28 April 2023 09:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर बीकानेर आ रहे हैं। वे शनिवार को बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ आ रहे हैं। यहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत सीकर से हवाई मार्ग से प्रातः 10:15 प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे श्रीडूंगरगढ़ के गुसाईसर बड़ा पहुंचेंगे। वे यहां प्रभा ओझा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व स्टाफ क्वार्टर्स के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यहां से 1.30 बजे धीरदेसर चोटियान पहुंचेंगे तथा शहीद नायक राकेश चोटिया की मूर्ति का अनावरण करेंगे। वहीं दोपहर 2.15 बजे सोनियासर गोदारान में शहीद हेतराम गोदारा की मूर्ति का अनावरण करेंगे। यहां वे महंगाई राहत शिविर का अवलोकन करेंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री बुधवार और गुरुवार को भी बीकानेर भी थे। यहां से वे गुरुवार दोपहर पंजाब गए। पंजाब से श्रीगंगानगर, चुरू व सीकर का कार्यक्रम तय था।
RELATED ARTICLES
22 January 2024 11:02 PM