22 November 2021 10:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर पुलिस ने दो माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। आरोपी के खिलाफ 9 सितंबर को नयाशहर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। परिवादी ने बताया कि अनिल नायक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि पुलिस ने बालिका की तलाश कर उसका मेडिकल मुआयना करवाया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई, लेकिन आरोपी फरार था। दो माह बाद आरोपी कोलायत निवासी 24 वर्षीय अनिल पुत्र हरचंद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा के तहत बीछवाल जेल भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि नाबालिग बालिका से उसकी सहमति के बाद भी विवाह करना अथवा शारीरिक संबंध बनाना कानूनन अपराध है।
RELATED ARTICLES
14 March 2021 03:18 PM