17 September 2021 08:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना की वजह से इस बार कोडमदेसर भैरव मेला नहीं भरेगा। कोडमदेसर भैरव मंदिर के पुजारी के अनुसार 18, 19 व 20 सितंबर को मंदिर का मुख्य द्वार बंद रखा जाएगा। वहीं नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बताया कि इन तीन दिनों में कोडमदेसर पैदल जाने वाले यात्रियों को करमीसर फांटा, नाल थाना व गांधी प्याऊ पर ही रोक लिया जाएगा। उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कोडमदेसर में प्रसिद्ध भैरव मंदिर है। बीकानेर सहित देशभर से भक्त यहां दर्शन को आते हैं। हर वर्ष भाद्रपद द्वादशी, त्रयोदशी व चतुर्दशी को यहां मेला भरता है। इस वर्ष कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए एहतियातन मेलों पर रोक है।
RELATED ARTICLES
16 January 2023 03:13 PM