07 May 2025 07:15 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर जिले के समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों को बंद रखने के आदेश जारी हुए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ रामगोपाल वर्मा के अनुसार आज की गृह परीक्षा भी स्थगित रहेगी। यह आदेश बुधवार सुबह जारी किया गया है। अवकाश विद्यार्थियों के लिए रहेगा।बता दें कि देर रात भारत ने पाकिस्तानी में एयर स्ट्राइक की है। पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। वहीं आज शाम बीकानेर में मॉक ड्रिल व ब्लैक आउट रहेगा। करीब दो घंटे के इस ब्लैक आउट के माध्यम से युद्ध की परिस्थितियों में कैसे रहा जाए, एक तरह से इसका अभ्यास होगा।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
18 December 2020 12:16 AM