11 July 2026 01:02 AM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नये युग में नारी पुरुषों से चार कदम आगे है। न सिर्फ खुद के उत्थान में बल्कि समाज कल्याण में भी नारी अब कहीं भी कम नहीं है। इनरव्हील क्लब ऑफ बीकानेर भी समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों से समाज को प्रेरणा दे रहा है। यह क्लब महिलाओं से जुड़ा है।
क्लब की ज्योति मित्तल ने बताया कि इनरव्हील क्लब ने जुलाई के पहले सप्ताह में रक्तदान शिविर, सीए दिवस सम्मान समारोह, डॉक्टर दिवस सम्मान समारोह व डायलिसिस सेंटर भ्रमण आदि गतिविधियां की है।
1 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एकत्र रक्त राजकीय चिकित्सालय को सुपुर्द किया गया।
इसी दिन चार्टेड अकाउंटेंट बहनों को उनके पेशेवर व समाज सेवा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त डॉक्टर दिवस के मद्देनजर डॉक्टर बहनों को भी सम्मानित किया गया।
वहीं 4 जुलाई को क्लब की बहनों ने सुंदर देवी चंपालाल डागा रोटरी डायलिसिस सेंटर का भ्रमण किया। इस दौरान डायलिसिस ले रहे किडनी रोगियों का मनोबल बढ़ाया। उनसे सकारात्मक चर्चा की गई। चिकित्सा दल का आभार व्यक्त किया गया।
इनरव्हील क्लब ऑफ बीकानेर आगे भी समाज सेवा के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM