03 August 2020 10:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एक पति ने अपनी पत्नी को फोन कर तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ लिया। इसके खिलाफ पीड़िता ने बीकानेर के कोटगेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। तीन तलाक़ कानून लागू होने के बाद बीकानेर में यह चौथा मामला है। मामला यूं है कि धोबी तलाई मस्जिद के समीप के निवासी फूल मोहम्मद ने अपनी बेटी सहीदा उर्फ शायदा बानू का निकाह 3 जून 2005 को भीलवाड़ा के जवाहर नगर निवासी भंवरू खां पुत्र बहादुर खां से करवाया था। जिसके बाद दो बच्चे रेहान व रिजवान हुए। पीड़िता का आरोप है कि शुरूआत से ही उसे प्रताड़ित किया जाता था, लेकिन वह बर्दाश्त करती रही। लेकिन आरोपियों ने इसके बावजूद 2017 में गाली गलौच व मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता द्वारा राजीनामे का प्रयास हुआ मगर वह नहीं मानें। जिसके बाद भरष पोषण के भत्ते हेतु कोर्ट की शरण ली गई। पीड़िता के अनुसार आज उसे एक पैसा भी भरण पोषण हेतु नहीं दिया गया। यहां तक कि आरोपी अब तक कोर्ट में पेश तक नहीं हुआ। हाल ही में आरोपी ने तीन तलाक़ लिखा पत्र भेजा व फोन पर भी तीन तलाक़ बोलकर रिश्ता तोड़ लिया। आरोपी द्वारा दूसरी जगह निकाह भी कर लिया बताते हैं। थानाधिकारी धरम पूनिया ने परिवाद पर 3/4 मुस्लिम महिला अधिनियम 2019 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच उनि सविता डाल को सौंपी है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM