06 March 2020 07:36 PM

हाइकोर्ट के आदेश पर दी सुरक्षा मगर पुलिस कर रही बदतमीजी, मिलीभगत की आशंका
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। प्रेम-विवाह कर जोड़ा एसपी बीकानेर को पेश हुआ है। दोनों खाजूवाला के 17 केवाईडी के हैं। यहां शिक्षा विश्नोई ने पेमाराम जाट से शादी की है वह दोनों बालिग हैं। जोड़े ने जोधपुर हाईकोर्ट में शादी की तथा हाइकोर्ट के आदेश लेकर एसपी को पेश हुए। जिसके बाद हाइकोर्ट के आदेशानुसार खाजूवाला से एक महिला व एक पुरुष कांस्टेबल को बुलाया गया। आरोप है कि महिला कांस्टेबल की भाषा सही नहीं है। परिवादी ने आरोप लगाया है कि पुलिस कांस्टेबल की लड़की के भाई से मिलीभगत हो सकती है। ऐसे में उन्हें जान का खतरा है। नव-
विवाहित युवक का कहना है उसके भाई बहन को ज्यादा खतरा है। एसपी ऑफिस के बाहर भी आरोपी पक्ष के आठ-दस युवक उनपे नज़र रख रहे थे। ऐसे में नव विवाहित को डर सता रहा है। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने एसपी बीकानेर को नव विवाहित की जान माल की सुरक्षा के आदेश फरमाएं हैं। जिसके आधार पर उन्हें दो पुलिसकर्मियों की देखरेख में खाजूवाला थाने ले जाया जा रहा है। नव-विवाहित चाहते हैं कि उन्हें गुप्त स्थान मुहैया करवाया जाए, ताकि कोई उन्हें नुकसान न पहुंचा सके।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM