02 August 2020 04:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जिले के उपनगर गंगाशहर की डॉक्टर बेटी पूरे पांच माह बाद आज घर लौटी। दिल्ली एम्स में कार्यरत डॉ मोनिता गहलोत पुत्री भंवरलाल गहलोत कोरोना वॉरियर्स के रूप में कर्त्तव्य निर्वहन कर लौटी तो परिवार व पड़ोसियों ने स्वागत किया। इस दौरान इंद्रा चौक स्थित घर व द्वार को फूलों से सजाया गया। बता दें कि डॉ मोनिता डायटीशियन है तथा कोरोना के बीच लगातार अपना काम करती रही। एम्स की इस डॉक्टर बेटी के स्वागत में उमेश गहलोत, कविता भाटी, सिमरन भाटी, करण भाटी, अर्पिता भाटी, शिवशंकर सारड़ा व राजेश बुच्चा आदि ने भी पलक पांवड़े बिछाए। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
10 March 2021 08:10 PM