09 May 2025 02:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देश में चल रहे तनाव के मद्देनजर रक्षा मंत्रालय ने मीडिया सहित सभी व्यक्तियों के लिए भी गाइडलाइंस जारी की है। रक्षा मंत्रालय ने सभी मीडिया चैनलों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और व्यक्तियों को रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की आवाजाही की लाइव कवरेज या वास्तविक समय की रिपोर्टिंग से बचने की सलाह दी है। मंत्रालय ने कहा है कि ऐसी संवेदनशील या स्रोत आधारित जानकारी का खुलासा परिचालन प्रभावशीलता को खतरे में डाल सकता है। इससे जान को भी खतरा पैदा हो सकता है।
मंत्रालय ने कारगिल युद्ध, 26/11 हमला और कंधार अपहरण जैसी घटनाओं पर समय से पहले हुई रिपोर्टिंग के जोखिमों को भी रेखांकित किया है। केबल टेलीविजन नेटवर्क (संसोधन) नियम, 2021 के खंड 6(1) (पी) के अनुसार आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान केवल नामित अधिकारियों द्वारा आवधिक ब्रीफिंग की अनुमति है। रक्षा मंत्रालय ने सभी से राष्ट्र सेवा में उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए कवरेज में सतर्कता, संवेदनशीलता व जिम्मेदारी बरतने का आग्रह किया है।
बता दें कि अधिकारिक जानकारी के बिना हमले से जुड़ी सूचनाएं प्रसारित करने से पैनिक भी हो रहा है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
18 December 2020 12:16 AM