12 June 2020 10:02 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला व्यापारियान में कोरोना जांच का कैंप लगाया गया है। यहां की 68 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण के बाद मृत्यु हुई थी। प्रशासन ने यहां के निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोरोना जांच कैंप लगाया है, लेकिन यहां के निवासी कैंप में नहीं पहुंच रहे हैं। बता दें कि कोरोना जांच इस मोहल्ले के लिए आवश्यक हो चुकी है। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने अपील की है कि सभी मोहल्लावासी कैंप में आकर जांच करवाएं। मीणा ने कहा कि यह कैंप उनकी सुरक्षा के लिए ही है, ऐसे में प्रशासन का सहयोग करें तथा सभी अपनी जांच करवाएं।

.jpeg)
RELATED ARTICLES
03 November 2022 03:20 PM