22 August 2022 11:44 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीती रात पाकिस्तान में आए भूकंप ने बीकानेर में चर्चा का माहौल बना दिया। मौसम विभाग जयपुर के डायरेक्ट राधेश्याम ने बताया कि भूकंप पाकिस्तान में आया था। भूकंप का केंद्र बीकानेर से 236 किलोमीटर नॉर्थवेस्ट रहा। इसकी गहराई 10 किलोमीटर व तीव्रता 4.1 रही। यह बिल्कुल ही सामान्य भूकंप था। ऐसे में कहीं कोई हानि नहीं हुई। बीकानेर में कहीं कहीं मामूली रूप से भूकंप के झटके महसूस हुए बताते हैं। हालांकि विभाग ने बीकानेर में झटकों की पुष्टि नहीं की है। विभाग का कहना है कि भूकंप बेहद सामान्य था, ऐसे में बीकानेर में झटके महसूस होने की संभावना नगण्य है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM