20 May 2020 04:42 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मार्केट खुलने को लेकर एक तरफ नियमों की धज्जियां उड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर व्यापारियों में असंतोष भी पनप रहा है। सरकारी आदेशों के अनुसार कहीं भी कटले, मॉल आदि मार्केट के अंदर बाहर की दुकानें नहीं खोली जा सकती। लेकिन केईएम रोड़ के सरावगी मेंशन के दो शोरूम आज खोले गए हैं। आनंद और सागर नाम के इन दो शोरूमों के खुलने से अन्य कटलों के दुकानदारों में असंतोष है। आरोप है कि राजनीतिक पहुंच का फायदा उठाते हुए ये दुकानें खोली गई हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर ये शोरूम खोले जा सकते हैं तो अन्य कटलों की दुकानों के साथ भेदभाव क्यों? बता दें कि ईद आने वाली है ऐसे में यह बिक्री का समय है। एक व्यापारी का आरोप है कि एक तरफ नियमों का हवाला देकर कटले खोलने नहीं दिए जा रहे, दूसरी ओर दो शोरूमों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
19 April 2020 11:49 PM