28 November 2020 03:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना जांच की सरकारी दर चार सौ रूपए घटा दी गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज यह घोषणा करते हुए कहा है कि अब कोरोना जांच के 800 रूपए ही लिए जा सकेंगे। अब तक इस जांच के 1200 रूपए लिए जा रहे थे। वहीं शुरूआत में यह दर 1200 रूपए थी। लेकिन इस घोषणा का वास्ता कुछ ही जिलों से हैं। जानकारी के मुताबिक अब जयपुर, जोधपुर, उदयपुर व कोटा आदि चार-पांच जिलों की प्राइवेट अस्पतालों में कोविड जांच होने लगी है। बीकानेर में किसी अस्पताल ने अब तक यह जांच शुरू नहीं की है।
बीकानेर के नागरिकों को सरकारी अस्पताल में होने वाली मुफ्त जांच का फायदा मिल रहा है। हालांकि सरकारी जांच नियमों में बंधी है। बता दें कि कोरोना रोगी के लिए एचआरसीटी महत्त्वपूर्ण जांच है। इस जांच के लिए सरकार ने लैब केटेगरी के अनुसार 1700 व 1950 रूपए की दर निर्धारित कर रखी है। यह दर केवल कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट होने वाले मरीजों के लिए है। अन्य मरीजों को पैंतीस रूपए ही देने पड़ते हैं। ऐसे में सरकार अगर एच आर सीटी की दर में और रियायत दे तो प्रदेश के सभी तैंतीस जिलों को फायदा मिलेगा।
RELATED ARTICLES
05 October 2024 06:57 PM