01 January 2022 05:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में पॉजिटिव मिले तीन मरीजों में ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने बताया कि 18 व 23 दिसंबर को भेजे गए सैंपलों में से तीन में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है। 18 दिसंबर जेएनवीसी की एक महिला पॉजिटिव मिली थी, उसका परिवार भी पॉजिटिव मिला था। उसकी जिनोम सिक्वेंसिंग का सैंपल भेजा गया था, जो पॉजिटिव आया है। लेकिन वह नेगेटिव हो चुकी है।
वहीं नापासर की 14 वर्षीय बच्ची व नोखा का युवक भी पॉजिटिव मिला था। जिसका 23 दिसंबर को जिनोम सिक्वेंसिंग हेतु सैंपल भेजा गया। आज रिपोर्ट में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई।
मीणा के अनुसार तीनों ही मरीज ठीक हो चुके हैं।
बता दें कि जिनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट आने पर ओमिक्रोन वैरिएंट के होने ना होने की पुष्टि होती है। बीकानेर के लिए यह प्रक्रिया लंबी होती है, तब तक मरीज़ ठीक होकर घूमने फिरने लगते हैं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
20 September 2020 09:28 PM