09 March 2022 08:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गजनेर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों सहित अफीम व डोडा पोस्त पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरनाला पंजाब निवासी 33 वर्षीय मनमोहन सिंह पुत्र काका सिंह जटसिख व नथाणा, जिला भटिंडा पंजाब निवासी 34 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह जटसिख के रूप में हुई है। आरोपियों से 310 किलो डोडा व 1 किलो 10 ग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी का ट्रक भी जब्त कर लिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें नाकाबंदी के दौराने मुखबिर से सूचना मिली थी। जिस पर कोलायत की तरफ से आए ट्रक नंबर पीबी 03 एएफ 8971 को रोक लिया। चालक व खलासी से पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ट्रक का तिरपाल हटाया तो मिट्टी मिली। वहीं एक छोटा तिरपाल और लगा था। उसे हटाने पर 17 कट्टे व एक थैली मिली। कट्टों में डोडा मिला। वहीं रैली में अफीम मिला। मामले की जांच नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह को दी गई है।
उल्लेखनीय है कि कार्रवाई करने वाली धर्मेंद्र सिंह मय टीम में एएसआई रूपाराम, हैड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल जोगाराम व डीआर अमेदाराम शामिल थे। बता दें कि आईजी ओमप्रकाश व एसपी योगेश यादव ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चला रखा है। इसी के तहत समय समय पर हाइवे पर नाकाबंदी की जाती है।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
29 February 2020 11:12 PM