01 May 2022 12:07 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ व बेरोजगारी भत्ते की मांग को लेकर चला बीजेपी युवा मोर्चा का हस्ताक्षर अभियान हर दिन नई ऊंचाई छू रहा है। गंगाशहर, मोहता चौक व गोपेश्वर मंडल के बाद अब जूनागढ़ मंडल में भी युवाओं ने दमखम दिखाया। आज बीजेपी युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष वेद व्यास के नेतृत्व में युवा जूनागढ़ मंडल क्षेत्र में एकत्र हुए। अभियान के पक्ष में हस्ताक्षर करवाए गए। वेद व्यास ने कहा कि भर्ती परीक्षा में धांधली हुई है। इसकी निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए। वहीं बेरोजगारी भत्ता भी जल्द से जल्द दिया जाना चाहिए।

अभियान में मंडल अध्यक्ष अर्जुन पंवार, यशपाल गहलोत, भव्य दत्त भाटी, युवराज व्यास, जितेंद्र राजपुरोहित, मूल सिंह, विकास पंवार, ललित, नवल, मोहित राजपुरोहित, विनीत तंवर, लोकेश गहलोत, विष्णु सोलंकी, कपिल स्वामी, राज सिंह, रविन्द्र सिंह, तरुण नारायण, राधा खत्री, भारती अरोड़ा, देवेंद्र सिंह, शशिकांत गहलोत, गजेन्द्र सिंह, नथमल लिंबा, सूर्य सोनी, लक्ष्मण राजपुरोहित, पुष्पेन्द्र सिंह, प्रसन्न, चिंटू, कुलदीप राजपुरोहित, विनीत सिंह, युवराज मेहरा, धीरज तंवर आदि शामिल हुए।
RELATED ARTICLES
31 January 2021 09:01 PM