10 April 2020 07:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर को कुछ ही समय में एक और अच्छी ख़बर मिलने वाली है। कोरोना के भय से रातों की नींद गंवा चुके बीकानेर को पिछली तीन रिपोर्ट्स ने शुकून दिया। यह शुकून कायम रहना भी चाहिए। धर्म नगरी के रूप में विश्वविख्यात बीकानेर के लोग ईश्वरीय शक्तियों पर अटूट श्रद्धा रखते हैं। बीस कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भी आमजन की ईश्वर पर अटूट श्रद्धा कायम है। पीआरओ विकास हर्ष तो यहां तक कहते हैं कि बीकानेर ने मिलकर यह लड़ाई लड़ी है। इसी सौहार्द की विजय होगी और आज भी सभी रिपोर्ट्स नेगेटिव ही आएगी। कहते हैं ना कि एकता की शक्ति से हम बड़े से बड़े संकट पर विजय पा जाते हैं, हम जीत जाते हैं। बीकानेर में तो यह एकता और भाईचारा एक इतिहास रच गया है। आमजन में भी यह विश्वास गहरे तक भरा है, वह कहता है हमें कोरोना कुछ नहीं कर पाएगा, तो दूसरा पहलू यह भी है कि बीकानेरी सावचेत भी है। आज की रिपोर्ट्स नेगेटिव आते ही बीकानेर कोरोना पर विजय हासिल कर लेगा। वहीं जो मरीज़ पीबीएम में इलाज ले रहे हैं, उनमें भी सुधार है। चिकित्सा विभाग सहित प्रशासन का विश्वास है कि ये सभी मरीज़ जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होंगे, और होने भी चाहिए। कोरोना पर बीकानेर की विजय उन तमाम पुलिसकर्मियों, चिकित्सा कर्मियों, प्रशासन, सेवादारों के समर्पण का फल होगा, जिन्होंने बीकानेर के लिए खुद की जान को खतरे में डाल लिया, मगर सेवा नहीं छोड़ी।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
01 September 2024 12:05 AM