05 July 2026 10:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नशे के खिलाफ हनुमानगढ़ पुलिस लगातार एक्शन मोड पर है। अब हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने 24 किलो 440 ग्राम डोडा पोस्त छिलका व चूरा पकड़ा है। पुलिस ने डोडा तस्करी के इस मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वार्ड नंबर 01, पन्नी वाली, टिब्बी निवासी 21 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरू पुत्र जगदेव सिंह व नई खुंजा, हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी 28 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह के रूप में हुई है।
आरोपियों को हनुमान टाउन थानाधिकारी अशोक विश्नोई के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर मोहर सिंह मय टीम ने लखूवाली रोही से उस वक्त पकड़ा जब पुलिस गश्त कर रही थी।
आरोपियों के खिलाफ धारा 8/15, 30 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामले की जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई कर रहे हैं।
कार्रवाई करने वाली मोहर सिंह मय टीम में एएसआई जसवंत सिंह, हैड कांस्टेबल महंगा सिंह 150, कांस्टेबल रामनारायण 841, राकेश कुमार 354 व विक्रम डीआर 1081 शामिल थे।
वहीं राकेश, रामनारायण व पुलिस चौकी लखूवाली की विशेष भूमिका रही।
RELATED ARTICLES
03 April 2020 09:12 PM