07 August 2025 03:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इन दिनों कोटा का 70 सदस्यीय विद्यार्थी दल बीकानेर भ्रमण पर है। यह दल बीकानेर के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेगा। भ्रमण के प्रथम दिन विद्यार्थी दल जिला उद्योग संघ पहुंचा। यहां विद्यार्थियों ने बीकानेर दर्शन आर्ट गैलरी देखी।
बता दें कि यह आर्ट गैलरी बीकानेर के शिल्प, परंपरा व विकास यात्रा से अवगत करवाती है। गैलरी को बीकानेर की विभूतियों की प्रतिमाओं से भी सुसज्जित किया गया है। संघ के अध्यक्ष डीपी पचीसिया ने बताया कि इस केंद्र को मिनी पर्यटन केंद्र भी कहा जा सकता है। इसमें अजीज भुट्टा द्वारा तैयार की गई फोटो गैलरी में रियासत कालीन बीकानेर से लेकर वर्तमान के आधुनिक बीकानेर की झलक मिलती है। एक तरह से यहां एक ही छत के नीचे पूरे बीकानेर के दर्शन होते हैं।
इस दौरान पचीसिया ने बच्चों को संबोधित किया। इस अवसर पर सचिव विरेंद्र किराडू, शिवरतन पुरोहित, पुखराज बुटण, अशोक डांवर, राजेश सोनी, आशुतोष सोनी व अमित सोनी आदि उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
11 August 2021 07:34 PM