19 November 2022 08:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सड़कों पर हाथियों की तानाशाही से आए दिन बेकसूर लोग दर्दनाक मौत का शिकार हो रहे हैं। अभी अभी गंगानगर रोड़ समता नगर के सामने एक बस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया है। बस लोक परिवहन की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना बहुत भयावह थी। बस की चपेट में आए युवक का कचूमर निकल गया। मृतक की पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। शव को पीबीएम मोर्चरी रूम भिजवाया गया है। ख़बर लिखने तक पुलिस मौके पर ही थी।
बता दें कि बीकानेर में लोक परिवहन, रोड़वेज व प्राइवेट की बसें, बोलेरो कैम्पर, स्कूली बच्चों को लाने ले जाने वाली मैजिक टैक्सियां आदि बड़े वाहन सड़क पर भारी लापरवाही करते हैं। ये लहराते हुए अति तीव्र गति से वाहन चलाते हैं। यहां तक कि खुद गलत साइड लेकर वाहन सही चला रहे छोटे वाहन चालकों को कुचल देते हैं।
RELATED ARTICLES
31 August 2020 04:50 PM