15 March 2020 04:25 PM

जिला स्पेशल टीम ने दी थी सूचना
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर थाना पुलिस ने पर्ची सट्टा करते आठ जनों को दबोचा है। आईजी की जिला स्पेशल टीम प्रभारी रमेश सर्वटा की सूचना पर नयाशहर पुलिस ने पूगल फांटे पर दबिश दी। थानाधिकारी गुरू भूपेंद्र ने बताया कि दबोचे गए आरोपियों में दो खाईवाल व 6 लगाईवाल हैं। आरोपियों से पुलिस ने सात हजार रुपए बरामद किए हैं। उल्लेखनीय है कि आरोपी फांटे पर खुलेआम सट्टा खेल रहे थे।
RELATED ARTICLES
23 April 2020 05:50 PM