28 September 2026 04:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रोहित गोदारा गैंग द्वारा बीकानेर के सर्राफा व्यापारी से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। मामले में नयाशहर थाना पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा व उसके गुर्गे विरेंद्र चारण के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित धर्मनगर द्वार निवासी जुगल नारायण सोनी ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि 26 सितंबर शाम 4 बजकर 52 मिनट पर विरेंद्र चारण नाम के व्यक्ति ने मुझे विदेशी नंबरों से कॉल किया। 57 सैकंड तक बात की। इस दौरान पांच करोड़ की फिरौती मांगी।
27 सितंबर तक पांच करोड़ ना देने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। कहा कि जो अच्छा लगे, उसके पास चले जाना। बता दें कि धमकी वाले ऑडियो में कहा जा रहा है कि उसके गैंग ने जुगल के बच्छासर वाले खेत से लेकर घर तक की रेकी कर ली है। कोई बचा नहीं पाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी फिरौती मांगने की घटनाएं हो चुकी है। पुलिस ऐसे मामलों में ज्यादा कुछ कर नहीं पा रही है। मामले की जांच नयाशहर थानाधिकारी सुरजीत कुमार कर रहे हैं। सुनें ऑडियो
RELATED ARTICLES
18 September 2020 02:54 PM