20 July 2021 08:51 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शिक्षा की ताकत से इंसान मनचाहा मुकाम हासिल कर सकता है। शिक्षा की ताकत को समझने वाले ऐसे ही दो बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर नाम किया है। घड़सीसर स्थित ल्यॉल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी उत्कर्ष बारूपाल व मयंक परिहार ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा(लेवल द्वितीय) 2020 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल सहित माता पिता का नाम रोशन किया है।
प्रिंसिपल डॉ अंजू पोपली ने बताया कि यह परीक्षा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा से विद्यार्थी की बौद्धिक व शैक्षिक क्षमता की पहचान की जाती है। परीक्षा में सफल होने पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
परीक्षा में सफल हुए उत्कर्ष व मयंक को ग्यारहवीं व बारहवीं में पन्द्रह हजार रूपए दिए जाएंगे। वहीं स्नातक स्तर की शिक्षा तक प्रतिमाह दो हजार रूपए छात्रवृत्ति दी जाएगी। दोनों बच्चे ल्यॉल पब्लिक स्कूल में बारहवीं विज्ञान के छात्र हैं।


RELATED ARTICLES
23 January 2021 12:42 AM