07 March 2026 01:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सड़क दुर्घटनाओं में हर दिन बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं। हमारा सिस्टम इन पर लगाम नहीं लगा पा रहा। बीती रात श्रीगंगानगर में हुई सड़क दुर्घटना में बीकानेर निवासी 44 वर्षीय मुकेश पारख पुत्र कमलचंद पारख की मृत्यु हो गई। वहीं तीन व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। मुकेश अपनी पत्नी भारती पारख, साली कलकत्ता निवासी श्वेता बच्छावत व ड्राईवर के साथ फाजिल्का किसी पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे। वे शाम 5 बजे बीकानेर से रवाना हुए। श्रीगंगानगर से करीब 20 किलोमीटर पहले लालगढ़ थाना क्षेत्र में उनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। बताया जा रहा है कि ट्रक ग़लत तरीके से खड़ा था। ऐसे में कार ट्रक में जा घुसी। बता दें कि ट्रकों की गलत पार्किंग की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती है।
मुकेश पारख की बड़ा बाजार में कमल किराणा नाम से प्रसिद्ध दुकान है। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे निकलेगी। जबकि उनकी पत्नी भारती सहित तीनों घायल श्रीगंगानगर के टांटिया अस्पताल में भर्ती हैं।
RELATED ARTICLES
04 June 2024 01:22 PM