07 May 2020 04:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। विजाग गैस रिसाव हादसे के मृतक परिवारों को मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने एक-एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि देने का एलान किया है। आंध्र प्रदेश के विजाग में हुए इस हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इन सभी के परिजनों को एक-एक करोड़ की राशि दी जाएगी। वहीं करीब तीन सौ घायल अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। रेड्डी ने वेंटिलेटर पर इलाज ले रहे गंभीर घायलों को दस-दस लाख रूपए प्रति व्यक्ति देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अस्पताल में घायलों को देखने भी गये।
RELATED ARTICLES
16 September 2024 11:25 AM