06 November 2020 10:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ब्लैंक चैक के दम पर वेश्यावृत्ति करवाने के एक मुकदमें में सदर पुलिस ने आरोपी सियाराम गुफा निवासी ओम चौधरी पुत्र माणिकचंद चौधरी को गिरफ्तार किया है। 7 जुलाई को परिवादी ने रिपोर्ट दी थी कि ओम चौधरी नाम का शख्स उसकी आर्थिक स्थिति खराब होने का फायदा उठाते हुए उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करने लगा। पत्नी के उलाहना देने पर चैक का दुरूपयोग करने की धमकी दी। आरोप था कि आरोपी ने उसकी पत्नी की अश्लील तस्वीरें ले ली है तथा उसके दम पर उसने परिवादी की पत्नी को जाल में फंसा लिया है। अब आरोपी व उसकी मां आदि उससे वेश्यावृत्ति करवाने लगे हैं। इतना ही नहीं आरोपी ने परिवादी को धमकी दी है कि वह उसकी पुत्रियों को भी इसी इसी धंधे में धकेल देगा।
थानाधिकारी महावीर विश्नोई ने बताया कि मामले में जांच की तो पता चला कि आरोपी ने परिवादी की पुत्रियों से छेड़छाड़ की है। जिससे उसे पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार परिवादी की पत्नी आरोपी के प्रभाव में है। उसने आरोपी के खिलाफ बयान नहीं दिए। वहीं परिवादी की पुत्रियों से छेड़छाड़ आदि का जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। हालांकि वेश्यावृत्ति का आरोप प्रमाणित नहीं हुआ है।
RELATED ARTICLES
07 February 2022 04:30 PM