22 March 2022 12:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लाइन पुलिस में बैरिक की छत्त गिरने की ख़बर है। हादसा सुबह दस बजे हुआ बताते हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आज सुबह अचानक करीब 10-12 पट्टियां धड़ धड़ नीचे गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई जवान वहां मौजूद नहीं था। घटनास्थल की दीवार पर जवानों के कपड़े टंगे थे। इससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि इस हिस्से में जवान रहते हैं।अगर जवान वहां मौजूद होते थे बड़ा नुकसान हो सकता था।
पुलिस का कहना है कि यहां एसडीआरएफ के जवान रहते हैं। मगर फिलहाल आधे बैरिक में ही जवान रह रहे थे। एक दो पट्टियां पहले से टूटी थी मगर बैरिक जर्जर हालत में नहीं था।
हादसा बड़ा था, लेकिन हल्के में ही निपट गया। पुलिस विभाग को चाहिए कि पुलिस लाइन से लेकर थानों व विभागीय कार्यालयों की सुध ले। पुलिस विभाग की बिल्डिंगों का जर्जर होना जवानों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है। बताया जा रहा है कि गिरने वाली छत्त बहुत अधिक पुरानी भी नहीं थी। ऐसे में मामले की जांच होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि घटिया निर्माण की वजह से भी इस तरह के हादसे होते देखें गए हैं। देखें फोटो

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
15 June 2020 09:31 PM