13 March 2026 05:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खौफनाक ख़बर सामने आ रही है। कलेक्ट्रेट परिसर में एक व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। व्यक्ति की पहचान खाजूवाला निवासी 40 वर्षीय रामलाल पुत्र चेतनराम मेघवाल के रूप में हुई है।सूचना मिलने पर सदर पुलिस रामलाल को गंभीर घायल अवस्था में ट्रोमा सेंटर लाई। जहां उसका इलाज शुरू कर दिया गया है।
एएसआई तनेराव सिंह ने बताया कि रामलाल 80 प्रतिशत तक जला हुआ बताया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार उसने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई।
वहीं रामलाल द्वारा उठाए गए इस गंभीर व खौफनाक कदम को लेकर अलग अलग बातें चल रही है । रामलाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में इस घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।
सवाल यह है कि रामलाल को आखिर क्या दुख रहा होगा कि उसने कलेक्ट्रेट में आकर आग लगा ली। ख़बर लिखे जाने तक रामलाल का इलाज जारी था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
31 January 2021 09:01 PM