23 February 2021 06:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर जिले में सीआई स्तर के 6 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। एसपी प्रीति चंदा ने दोपहर बाद इस आशय का आदेश जारी किया। करीब डेढ़ माह से कार्यवाहक द्वारा चलाए जा रहे कोटगेट थाने को आखिरकार थानाधिकारी मिल गया है। महिला थानाधिकारी मनोज माचरा को अब कोटगेट थानाधिकारी लगा दिया गया है, वे बुधवार को ज्वाइन करेंगे। वहीं महाजन थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा को सदर थानाधिकारी लगाया है। सदर के महावीर प्रसाद विश्नोई को मानव तस्करी एवं गुमशुदा प्रकोष्ठ प्रभारी, विकास विश्नोई को मानव तस्करी एवं गुमशुदा प्रकोष्ठ प्रभारी से पांचू थानाधिकारी, सुरेंद्र कुमार प्रजापत को पांचू से महाजन व रमेश कुमार न्योल को साईबर सैल बीकानेर रेंज से महाजन थानाधिकारी लगाया गया है। रमेश कुमार के सब इंस्पेक्टर से सीआई बनने के बाद थाने में यह पहली पोस्टिंग है। बता दें कि इनमें कोटगेट व सदर सबसे महत्वपूर्ण थाने हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
14 October 2021 01:23 AM