21 December 2021 11:40 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में तीन दिन बाद फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। सुबह की रिपोर्ट में ओल्ड सिटी गोलछा मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय बालक पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ बीएल मीणा ने इसकी पुष्टि की है। वहीं सीएमएचओ डॉ ओपी चाहर ने बताया कि इससे पहले तीन दिनों तक कोई पॉजिटिव मामला नहीं आया था। फिर एक पॉजिटिव आ गया है।
विशेषज्ञों की मानें तो वैक्सीनेशन की वजह से ही कोरोना का फैलाव कम है। इस सीजन में पॉजिटिव मिले अधिकतर मरीजों के वैक्सीन लग चुकी थी। इसी वजह से कोरोना खतरनाक कम रहा। ऐसे में अगर वैक्सीन की दोनों डोज लगा ली जाए तो आने वाले समय में कोरोना एक सामान्य बुखार के बराबर ही रह जाएगा।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM