04 February 2026 04:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। प्रख्यात ज्योतिषी व महावास्तु विशेषज्ञ श्रीमती सुधा मालू का 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। गंगाशहर निवासी व सूरत प्रवासी सुधा मालू लंबे समय से लीवर सोरायसिस की बीमारी से पीड़ित थीं। पिछले 10-12 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। उन्होंने मंगलवार दोपहर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पति पारस मालू, पुत्र युवराज, पुत्रवधू विजय श्री (ख्याति) सहित पौत्र पौत्री छोड़ गईं।
-बीमारी में भी नहीं छूटा मदद का जज्बा: तीन वर्ष पहले लीवर सोरायसिस का पता लगा। लीवर सोरायसिस से पीड़ित होने के बावजूद सुधा मालू कर्तव्य पथ से पीछे नहीं हटी। महावास्तु, ज्योतिष व ध्यान-योग से लगातार जुड़ी रहीं। अध्ययन व साधना के साथ लोगों की मदद भी करती रहीं। बीमारी में भी उन्होंने कभी लोगों की मदद करने से मना नहीं किया।
-5 फरवरी को स्मृति सभा: 5 फरवरी को सुबह 10:15 बजे से 10:45 बजे तक उनकी स्मृति में सभा का आयोजन रखा गया है। यह सभी सूरत के सिटी लाइट स्थित तेरापंथ भवन मैत्री हॉल में आयोजित होगी।
RELATED ARTICLES
14 September 2020 05:09 PM