25 December 2021 10:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अगर आप थायराइड, शुगर, बीपी, खून व मूत्र से जुड़ी जांचें निशुल्क करवाना चाहते हैं तो रविवार को आप यह अवसर पा सकते हैं। रविवार को हेल्थ केयर ऑन कॉल एवं हेल्थ कॉर्नर के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क जांच शिविर आयोजित हो रहा है। शिविर करमीसर स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 11 से 1 बजे तक चलेगा। इन दो घंटों के लिए थायराइड, शुगर, बीपी, हिमोग्लोबिन, एचबीए1सी व मूत्र जांच मुफ्त में होंगी। संस्था सचिव मोहित तंवर ने बताया कि शिविर में डॉ पूनम भार्गव, डॉ रित्विक अग्रवाल, डॉ जितेंद्र आचार्य, डॉ मोनिका रंगा व डॉ सुंधाशु व्यास अपनी सेवाएं देंगे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM