19 March 2021 09:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शनिवार सुबह शहर के पूर्वी हिस्से में तीन लाइट नहीं रहेगी। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बिजली कटौती निर्धारित की गई है। इस दौरान विद्युत उपकरणों का रख रखाव किया जाएगा। ऐसे में बिजली आपूर्ति संभव नहीं होगी।
जानकारी के अनुसार इस कटौती का असर पवनपुरी के सेक्टर 1 से सेक्टर 4, गांधी कॉलोनी, नागणेची जी मंदिर क्षेत्र, करणी नगर व बीकानेर नर्सिंग होम क्षेत्र में रहेगा।
ऐसे में इन कॉलोनियों में निवास करने वाले लोगों को मोबाइल चार्जिंग, कपड़े प्रेस जैसे महत्वपूर्ण कार्य पहले ही निपटा लेने चाहिए।
RELATED ARTICLES
27 February 2023 11:15 PM