02 May 2023 11:47 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीछवाल खुला बंदी शिविर से हत्या का मुजरिम फरार हो गया। आरोपी मुजरिम का नाम बलाई, पपराला, हिंडौली, बूंदी निवासी रमेश पुत्र हीरालाल बताया जा रहा है। बीछवाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रमेश हत्या का सजायाफ्ता मुजरिम है। वह लंबे समय से बीछवाल जेल में बंद था। पिछले साल भी उसे खुला बंदी शिविर में शिफ्ट किया गया था। सोमवार शाम की हाजिरी में जब वह नहीं आया तो शिविर प्रभारी व टीम ने उसे तलाश किया मगर वह कहीं नहीं मिला। इस पर देर रात शिविर प्रभारी हैड कांस्टेबल सुमित्रा जाट ने बीछवाल थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 224 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल सत्यवीर को दी गई है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM