13 July 2020 11:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर निवासी स्वर्ण व्यवसायी पर जानलेवा हमला करने के दूसरे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया है। यह दूसरा आरोपी सैरूणा थाना क्षेत्र के पूनरासर का 24 वर्षीय अर्जुन मेघवाल है। थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने दो वारदातें कबूली है। आरोपी अर्जुन ने जेएनवीसी थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से जबरदस्ती मोटरसाइकिल छीनने से संबंधित वारदातें की है। इनमें से एक मोटरसाइकिल जेएनवीसी पुलिस को बरामद करवा दी गई है। वहीं एक मोटरसाइकिल कोतवाली पुलिस ने मुकदमें में जब्त कर ली। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। बता दें कि आरोपी को दबोचने में नवनीत सिंह के साथ हैड कांस्टेबल हनुमानाराम, कानि सोनू , अनिल व चंद्रप्रकाश शामिल थे।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM