03 October 2026 02:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान सरकार ने 10 आरएएस अधिकारियों को एपीओ कर दिया है। जबकि 15 अफसरों के तबादले किए गए हैं। चुनावी आचार संहिता से पहले जारी इस सूची से हलचल मची है।
आरएएस अधिकारी अजय कुमार आर्य सहित परसाराम, हनुमान सिंह राठौड़, लक्ष्मीकांत कटारा, भंवरलाल जनागल, मांगीलाल, सुनील कुमार झिंगोनिया, प्रियंका बड़गुजर, अरुण कुमार जैन व हेमंत कुमार घनघोर को एपीओ किया गया है। ये सभी आगामी आदेशों तक कार्मिक विभाग क-चार में उपस्थिति देंगे।
वहीं नरेंद्र पाल सिंह सहित अनिल कुमार पूनिया, सुरेश चौधरी, अवि गर्ग, सुरेंद्र प्रसाद, सुनील शर्मा, दिनेश शर्मा, रवि कुमार, शिवराज मीणा, कपिल कुमार, राजेश मीना, ऋतुराज शर्मा, बनवारी लाल बैरवा, धारा, श्याम सुंदर बेनीवाल का तबादला कर दिया गया है।
नरेंद्र पाल का बीकानेर से जैसलमेर, रवि कुमार का उपखंड अधिकारी हनुमानगढ़ से करौली तबादला किया गया है। देखें दोनों सूची


RELATED ARTICLES
10 September 2022 01:02 PM