11 December 2020 02:23 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पट्टियां गिरने से घायल हुए गंगाशहर निवासी की दौराने इलाज मौत हो गई। 30 वर्षीय कालूराम नायक जयपुर रोड़ खाटूश्याम मंदिर क्षेत्र के श्यामनगर में मकान निर्माण का कार्य कर रहा था। 10 दिसंबर को निर्माण कार्य के दौरान निर्माणाधीन मकान की अडाण गिर गई। अडाण के साथ पट्टियां भी गिरी। पुलिस के अनुसार एक पट्टी कालूराम के सिर पर गिरी।
जिसके बाद घायल अवस्था में उसे पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। ख़बर लिखने तक मृतक के परिजन मोर्चरी के आगे हंगामा कर रहे थे। मौके पर जेएनवीसी थाने के सब इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा मय जाब्ते मौजूद थे। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
25 July 2020 07:46 PM