13 June 2022 07:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दहेज के लिए पत्नी को छत्त से नीचे फेंक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र से जुड़ा है तथा पीड़िता की ओर से महिला थाने में भीनासर निवासी रोहित पटवा, कांतिलाल, ललित, सास व जेठानी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत ने बताया कि घटना रविवार की बताई गई है। आरोप है कि आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर पीड़िता से मारपीट कर उसे छत्त से नीचे फेंक दिया। पीड़िता पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती है। उसके अंदरूनी चोटें लगी होने की आशंका है। आज एम आर आई भी करवाई गई। मंगलवार सुबह पीड़िता के बयान लिए जाएंगे तब कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
बताया जा रहा है पीड़िता का विवाह हुए करीब 15 साल बीत चुके हैं। मामला गंभीर बताया जा रहा है। हालांकि जांच के बाद ही मामले की पूरी हकीकत पता चलेगी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM