15 October 2021 07:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अब राजस्थान में आतिशबाजी को लेकर छूट दे दी गई है। हालांकि छूट केवल ग्रीन पटाखे चलाने की मिली है। गृह विभाग राजस्थान के प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार के आदेशानुसार एनसीआर क्षेत्र को छोड़कर पूरे प्रदेश में ग्रीन आतिशबाजी बेचने व चलाने की अनुमति रहेगी। आदेशानुसार दिपावली, गुरुपर्व व अन्य त्योंहारों पर रात 8 बजे से 10 बजे तक, छठ पर्व पर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक, क्रिसमस एवं न्यू ईयर पर 11:55 पीएम से 12:30 एएम तक ग्रीन आतिशबाजी का आनंद लिया जा सकेगा। ग्रीन आतिशबाजी की पहचान भी आदेश में बताई गई है। पटाखा ग्रीन है या नहीं इसकी जानकारी बॉक्स पर नीरी द्वारा जारी किए गए क्यू आर कोड को स्कैन करके की जा सकती है।
बता दें कि एनसीआर सहित जिस शहर की एयर क्वालिटी इंडेक्स पूअर या उससे खराब है, वहां पटाखे चलाने पर रोक रहेगी। एयर क्वालिटी इंडेक्स केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में अलवर का कुछ हिस्सा एनसीआर के अंतर्गत आता है। देखें आदेश

RELATED ARTICLES
17 December 2020 01:59 PM