04 February 2025 11:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जैन तेरापंथ समाज के वरिष्ठ श्रावक नई लाईन, गंगाशहर निवासी कानीराम जी डाकलिया का मंगलवार रात को संथारा संपन्न हो गया। वे अस्वस्थ हो गए थे, जिसके बाद सोमवार को उन्हें सागारी संथारे का प्रत्याख्यान करवाया गया। वहीं मंगलवार दोपहर संथारे का प्रत्याख्यान करवाया गया। परिजनों के अनुसार रात्रि 9:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 90 वर्ष के थे। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 11:30 बजे रवाना होकर नोखा रोड़ के पीछे, नई लाईन, मोक्ष धाम पहुंचेगी।
बता दें कि कानीराम डाकलिया तेरापंथ समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व रहे। वे आचार्य श्री तुलसी व आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के तीन प्रवास काल के दौरान प्रवास व्यवस्था समिति के कोषाध्यक्ष रहे। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के 15 वर्ष तक कोषाध्यक्ष रहे। नई लेन ओसवाल पंचायती ट्रस्ट में न्यासी व कोषाध्यक्ष रहे। कपड़ा एसोसिएशन गंगाशहर के अध्यक्ष भी रहे। उनके उत्कृष्ट जीवन मूल्यों को देखते हुए गणतंत्र दिवस पर जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया था।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM