08 April 2020 12:40 PM

जान को ख़तरे में डाल कर कर रहे ड्यूटी, आप भी निभाएं अपना फर्ज़, घर में रहें
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना इमरजेंसी में बीकानेर पुलिस और चिकित्सा विभाग का काम हर जगह सराहा जा रहा है। इससे भी अधिक सराहनीय है कोतवाली, कोटगेट, नयाशहर व सदर पुलिस सहित चिकित्सा विभाग व एरिया मजिस्ट्रेट का काम, जो उन इलाकों में भी जा रहे हैं, जहां संक्रमित पाए गए। पुलिस व चिकित्सा विभाग दिन-रात इन क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं। भोजन व राशन पहुंचाने का काम हो या अन्य कोई सेवा, वह अपना काम बखूबी कर रहे है। पंद्रह संक्रमित अब तक आ चुके हैं। इन लोकसेवकों की ड्यूटी के प्रति वफादारी वाकई समाज में सकारात्मक संदेश देगी। हमें भी चाहिए कि हम इन क्षेत्रों में छूट के समय भी न निकलने की कोशिश करें। अगर काम चल सके तो थोड़ा परेशान होकर भी घर में रहना हमारा कर्त्तव्य है। लोकसेवक अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, हमें भी निभानी चाहिए। वहीं अगर आपको लगता है कि आप किसी संक्रमित के संपर्क में आएं हैं तो तुरंत पुलिस या चिकित्सा विभाग को सूचना दें।
RELATED ARTICLES
08 August 2020 05:56 PM