29 June 2021 10:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। डीएसटी के सहयोग से नयाशहर पुलिस ने दो पिस्टलों व तीन जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को दबोचा है। डीएसटी को मिली सूचना के आधार डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणियां के नेतृत्व में आरोपी की रैकी की गई थी। पुष्टि होने पर आज जब आरोपी चंदूराम विश्नोई पुत्र लेखराम विश्नोई रामपुरा बाईपास पर था। उसी समय डीएसटी व नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व में मुक्ताप्रसाद चौकी प्रभारी उनि महेंद्र कुमार मय टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी भागने लगा तभी टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
आरोपी चंदूराम जयसिंह देसर मगरा का है, वर्तमान में वह नयाशहर थाना क्षेत्र के जंभेश्वर नगर में रहता है। पुलिस के अनुसार चंदूराम की गांव में एक पुश्तैनी जमीन है। जिस पर उसके परिवार का आपसी विवाद चल रहा है। वह गांव जाने की तैयारी में था। प्राथमिक पूछताछ में उसने विवाद के चलते सुरक्षा की दृष्टि से हथियार रखना बताया है। उसके पास एक 12 बोर की देवी पिस्टल व एक 32 बोर का देशी कट्टा मिला। वहीं तीन जिंदा कारतूस भी थे।
पुलिस के अनुसार वह काफी दिनों से हथियार रख रहा था। उसने यह हथियार कहां से खरीदें यह अभी पता नहीं चल पाया है। उसका पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर उस पर रिमांड मांगा जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान बाकी की पूछताछ की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि बीकानेर संभाग आईजी प्रफुल्ल कुमार ने अवैध हथियार रखने व उनकी तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी के तहत एसपी शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया के निर्देशन व सीओ सुभाष शर्मा के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणियां व नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व वाली टीमों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
इस पूरी कार्रवाई में सुभाष बिजारणियां मय उनि महेंद्र कुमार, एएसआई रामकरण सिंह, हैड कांस्टेबल कानदान, साइबर सैल के दीपक यादव, नरेश सिंह, कांस्टेबल योगेन्द्र, दलीप सिंह साइबर सैल, सवाई सिंह, लखविंद्र, पूनमचंद डीआर व मुखराम की अहम भूमिका रही।

RELATED ARTICLES
30 August 2026 09:09 PM
08 February 2021 06:47 PM