19 August 2021 11:06 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। झुंझुनूं की युवती से बीकानेर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। झुंझुनूं निवासी युवती ने कोटगेट थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी मनोज माचरा ने बताया कि परिवादिया की 2016 में फेसबुक के माध्यम से पाली, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा निवासी नवीन सिंह तंवर पुत्र रमेश सिंह से दोस्ती हुई। आरोपी ने युवती के नंबर लेकर फोन करना शुरू कर दिया। परिवादिया के अनुसार आरोपी बीकानेर मिलिट्री में पोस्टेड था। ऐसे में युवती बीकानेर ही उससे मिलने आने लगी। आरोपी ने युवती से शादी करने का वादा किया। 2020 में युवती को बीकानेर बुलाया। इस दौरान एक होटल में ले जाकर कॉल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। नशे की हालत में युवती से शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी शादी से भी इन्कार कर रहा है।
माचरा ने बताया कि परिवादिया ने वर्तमान में आरोपी की पोस्टिंग कहीं और होना बताया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376 आईपीसी व 3(2)(v) एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामले की जांच सीओ सिटी सुभाष शर्मा कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM