14 March 2020 08:55 PM

कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। चुरू के चांदनी चौक निवासी पंकज ओझा के खिलाफ चुरू कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। सीकर के लक्ष्मणगढ़ निवासी नरपतसिंह ने पुलिस को बताया कि वह कातर में एक कंपनी में काम करता है। वहां उसके चार साथियों के मार्फत वह पंकज के संपर्क में आया। बताया जा रहा है कि पंकज खुद को विदेश भेजने के लिए लाइसेंसधारी एजेंट बताता है। आरोपी ने परिवादी सहित और भी पांच जनों को झांसे में लिया बताते हैं। नरपतसिंह के अनुसार आरोपी ने उससे दो किश्तों में कुल अस्सी हजार रूपए लिए। वहीं दस हज़ार अंतिम प्रक्रिया पूरी होने पर देने थे। आरोपी ने कहा था कि वह नरपतसिंह को कुवैत की एक कंपनी में काम पर लगा रहा है, जहां रहना-खाना आदि सभी खर्चे कंपनी के होंगे। उसके हर माह पैंतीस हजार रूपए बचेंगे। ऐसा ही झांसा उसने सबको दिया बताते हैं। नरपतसिंह ने बताया कि आरोपी ने शर्त अनुसार मेडिकल के बाद तीस हजार व वीजा देते समय पचास हजार रूपए लिए थे। बताया जा रहा है कि आरोपी ने फर्जी वीजा बनाकर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 406, 420, 467, 468 व 471 भादंसं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
RELATED ARTICLES
10 November 2024 12:16 AM