05 July 2021 06:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मां द्वारा पुत्र को बचाने के लिए अपनी जान देने का मामला सामने आया है। मामला जसरासर थाना क्षेत्र के बेरासर का है। थावरिया निवासी रूपादेवी पत्नी गोपालराम मेघवाल बेरासर अपने पीहर आई हुई थी। पीहर वालों ने खेत काश्त के लिए ले रखा है तो सभी वहीं रहते हैं। लेकिन बीती रात सभी किसी आयोजन में गए हुए थे। इस दौरान ढ़ाणी में रूपादेवी व उसका तीन वर्षीय पुत्र परमिंदर ही था। परमिंदर खेलते खेलते पानी के कुंड में गिर गया। जिसे बचाने मां रूपादेवी भी कुंड में कूद गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीहर व ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाया गया। आज पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।
जसरासर थानाधिकारी देवीलाल सहारण ने बताया कि रूपादेवी की शादी 15 साल पहले हुई थी। उसके एक 12 साल का पुत्र और है।
RELATED ARTICLES
27 January 2025 03:30 PM